
उरई। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र सुरेश निरंजन भइया जी के तूफानी जनसम्पर्क और समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से नगर मे समाजवादी पार्टी की जबरदस्त लहर बन गयी हैं। सुरेश निरंजन भइयाजी ने जामा मस्जिद और पीरो वाली मस्जिद मे मुस्लिम समाज के लोगों से ज्ञानेंद्र सिंह के लिये वोट मांगे। कोरी समाज और सिंधी समाज के लोगों से सिटी सेंटर उरई मे सुरेश निरंजन भइया जी ने मीटिंग की जहां कोरी समाज और सिंधी समाज के नेताओ ने समाजवादी पार्टी को समर्थन जीत दिलाने का वायदा किया। वहीं ज्ञानेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सुबह वार्ड नम्बर तीन राजेन्द्र नगर मे सभासद प्रत्याशी श्रीमती क्रान्तिदेवी के चुनाव कार्यालय से जनसम्पर्क शुरू किया जहां लोगो ने उन्हें हाथो हाथ लेते हुए अपना जबरदस्त समर्थन देने की बात कही।
जनसंपर्क में प्रभारी शिवमूर्ति राणा, वीरपाल दादी जिलाध्यक्ष सपा,आरपी निरंजन एमएलसी प्रतिनिधि, पूर्व दयाशंकर वर्मा, श्रीराम पाल, प्रदीप दीक्षित, शिवराम कुशवाहा, सोहराब खान,विष्णुपाल सिंह,कप्तान सिंह राजपूत,नवाब सिंह यादव,सुरेन्द्र बजरिया,आनंद यादव,लाखन सिंह कुशवाहा,महेंद्र कठेरिया, डॉ राकेश निरंजन, जयवीर यादव,पंकज दुबे,विशम्भर, दीपक ओमर, उमेश विश्वकर्मा, शोहेब अहमद,नवीन विश्वकर्मा, राघवेंद्र सेंगर,मिर्जा साबिर वेग,मंगली प्रसाद वर्मा,ब्रज मोहन वर्मा,राम सेवक वर्मा,प्रदीप वर्मा,मुन्ना लाल वर्मा,सूरज वर्मा,निर्मल वर्मा,राजकुमार वर्मा,दिनेश वर्मा,प्रमोद वर्मा,अमित वर्मा,संतोष वर्मा,नंदराम वर्मा, रामशंकर वर्मा,राजकुमार शाक्य,प्रिंस कालरा, विजय सिंधी, श्यामलाल सिंधी, भजन लाल सिंधी,संजू सेठ सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।






Leave a comment