
उरई । जनता ने यदि सेवा करने का मौका दिया तो वह खाली वायदे नहीं बल्कि नगर का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उक्त बात मीडिया टीम से बातचीत के दौरान मोहल्ला इंदिरा नगर, लहरियापुरवा, रामनगर में मतदाताओं से जनसंपर्क के दौरान उरई पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी डा. अजयपाल सिंह चौहान ने कही।
उन्होंने कहा कि अभी तक जिस तरह से नगर पालिका परिषद कार्यालय में विकास कराने के नाम पर पिछले वर्षों में खुली लूट हुयी है वह किसी से छुपी नहीं है। यही कारण है कि वह अपने चुनावी जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से ऐसा कोई वायदा नहीं कर रहे है जिसे वह पूरा न कर सके। संपर्क दौरान वह नगर का चहुंमुखी विकास कराने की रणनीति बनाकर उस पर अमल करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवन में उन्होंने न तो किसी के साथ किसी तरह का अन्याय किया है और न ही किसी का अन्याय सहन किया। उन्होंने कहा कि आज एक ओर जहां सभी प्रत्याशी अपना स्वार्थ पूरा करने की मंशा से मतदाताओं का ध्यान मूलभूत समस्याओं से भटकाने का कुचक्र रच रहे हैं। मतदाताओं ऐसे प्रत्याशियों के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी ऐसा मेरा विश्वास है। प्रचार के दौरान मतदाताओं से स्वागत से अभिभूत निर्दलीय प्रत्याशी डा. अजयपाल सिंह चौहान ने साफ किया उन्हें सर्वसमाज के मतदाताओं का जिस तरह से समर्थन मिल रहा है वह उनकी जीत का रास्ता साफ करेगा। इस दौरान देवेश नायक, मनु दीक्षित, आयुष गुप्ता? शिब्बू महाराज, दानिश अंसारी, उमेश यादव, मोहित श्रीवास्तव, प्रिंसु चैहान, देवराज वर्मा, राघव श्रीवास्तव, अनुराग गुर्जर, अमुख गुर्जर, खेमचंद्र यादव, राफिक खान, अफसर अहमद, हमजा सिद्दीकी, देवंेद्र सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह, अमित, अरमान खान, भरत राजपूत, प्रिंस गौतम, अंशु चैधरी, बाबूराम निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे।
मतदाताओं की पहली पसंद






Leave a comment