
उरई | नगर पालिका परिषद उरई के चेयरमैन पद के प्रत्याशी रईस खान के चुनाव कार्यालय में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने एकजुटता दर्शाते हुये चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें पार्टी प्रत्याशी रईस खान सहित सभी निकाय प्रत्याशियों के चुनाव संचालन हेतु वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुये कहा कि सभी लोग एकजुट होकर पार्टी के हर प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाये।
बैठक में नौशाद अली कोर्डिनेटर, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, चैनसुख भारती पूर्व मंत्री, छुन्ना पाल, रामशरण जाटव, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, संतराम कुशवाहा पूर्व विधायक, अकबर अली पूर्व मंत्री, आत्माराम फौजी, रविन्द्र हरौली, मूलशरण कुशवाहा, अल्ताफ हुसैन, श्रीपाल अहिरवार, उदयवीर दोहरे, रामदुलारे कुशवाहा, मनमोहन जाटव, जितेंद्र दोहरे, पूरन प्रजापति, रामसनेही राजपूत, चंद्रभान सिंह, विनोद यादव, कल्लू शाह, अनीस अंसारी, कैलाश ओमरे, देवेंद्र पांचाल, धीरेंद्र तिवारी, अरुण सक्सेना, दीपक झां, जाहिद मंसूरी, हीरालाल चैधरी, जगत सिंह पाल, रमेश श्रीवास, राजकुमार राठौर, बृजेश बाल्मीकि, नारायण हरि अवस्थी, दीपू द्विवेदी, गिरीश अवस्थी, माताप्रसाद प्रजापति, कैलाश राजपूत, अनुभव चतुर्वेदी अधिवक्ता, विनय सोनी, हसन खां मामू, विक्रम बाल्मीकि, कल्लू कबाड़ी, उमेश पाल, फिरोज, इरशाद खान, जुबेर, खुर्शीद अंसारी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व बार्ड नंबर चार में हुई बैठक में अनेकों लोगों ने बसपा में शामिल होने की घोषणा की।






Leave a comment