
उरई । मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने रेंज डी आई जी जवाहर के साथ अति संवेदनशील बजरिया स्थित इस्लामिया स्कूल मतदान केंद्र का गहन निरीक्षण किया । उनके साथ जिलाधिकारी मन्नान अख्तर और पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह भी रहे ।
मंडलायुक्त के पूरे फौजफाटे के साथ पहुँचने से बजरिया में हड़कंप मच गया । इस मतदान केंद्र पर 6 बूथ हैं । अधिकारियों ने पूरी बारीकी से व्यवस्थाओं को परखा । सुरक्षा के लिहाज से भी इंतजामों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को तौला । पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही अधिकारियों ने वापस कूँच किया ।






Leave a comment