उरई। नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में पीछे से आ रहा ट्रक घुस गया जिससे ट्रक का चालक और खलासी घायल हो गये। हादसे के बाद दोनों ट्रक सड़क पर ही पलट जाने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। बाद में क्रेन बुलवाकर ट्रक हटवाये गये।

शुक्रवार को दोपहर में झांसी से आ रहा ट्रक बिलायां टोल प्लाजा के पास पहले से खड़े ट्रक में घुस गया जिससे ड्राइवर उमाशंकर और खलासी आनंद कुमार निवासीगण कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के ट्रक पलट जाने से एनएच पर यातायात जाम हो गया था। जिसके कारण उन्हें हटाने के लिए के्रन बुलवानी पड़ी।

 

Leave a comment