उरई। चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग में दो घर खाक हो गये। अग्निकांड में एक बच्चे की मौत भी हो गई। जबकि एक महिला और एक शिशु झुलस गये।

कदौरा थाने के मदरालालपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर में राजू विश्वकर्मा और उसके भाई अर्जुन की कच्ची मड़ैया अगल-बगल में हैं। राजू की पत्नी कुंती आज खाना बनाने के बाद खेतों पर निकल गई थी और अपने बच्चों को देवरानी उर्मिला के हवाले कर गई थी।

इसी दौरान अचानक उसकी झोपड़ी में आग लग गई जो पलक झपकते ही तेजी से फैल गई। नतीजतन दोनों झोपड़ियां आग की जद में आ गईं। इसमें राजू का 6 वर्षीय बेटा अभिमन्यु बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि एक 6 माह का शिशु और उर्मिला भी काफी जल गये।

ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आग बुझाने की कोशिश की। उनकी सूचना पर दमकल गाड़ी भी पहुंच गई थी लेकिन तब तक पूरा अनर्थ हो चुका था। बाद में कालपी के उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र ने पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार गौतम के साथ मदरालालपुर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

 

 

 

Leave a comment