
उरई। प्राइवेट स्कूल में शिक्षक की नौकरी करने वाले युवक ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
कस्बा रामपुरा में जवाहर नगर में रहने वाले राजकुमार उर्फ राजू (36वर्ष) ने गुरुवार की शाम घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे पहले रामपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से स्थिति नाजुक होने के कारण रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह उसने उपचार के दौरान माधौगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया।






Leave a comment