उरई।नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल साजिद खान की निगेहवानी में उरई नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लोकप्रिय प्रत्याशी अनिल बहुगुणा का चुनावी काफिला आज शनिवार को बजरिया के तमाम मोहल्लों में घूमा और घर-घर जाकर बहुगुणा ने हथौड़ा चिन्ह पर वोट देने की अपील की। बजरिया बाजार और मोहल्ला बल्लभ नगर तिलक नगर में मतदाताओं ने उमड़कर इस काफिले का जगह-जगह जोरदार इस्तकवाल किया।

मीडिया से बातचीत में बहुगुणा ने बड़ी सालीनता से अपने चुनाव चिन्ह हथौड़ा की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह न्याय का हथौड़ा है श्रम और ईमान का हथौड़ा है और वह जानते है मुसलमान महेशा ईमान पर कायम रहता है अपना हक चाहता है और हक के लिए न्याय के संघर्ष में साझीदार रहता है। फिर पिछले लोकसभा चुनाव में आधे से अधिक मुस्लिम वोट यही बजरिया से वह कमल में डलवा चुके है। अब जब मै अपने साथ हुए अन्याय के विरूद्ध न्याय वांछना का परचम के लिए घूम रहा हूं सबका साथ सबका विकास उद्घोष कर रहा हूं तो मुस्लिम भाई क्यों हथौड़े पर मुहर नही लगायेगे और क्यो जात पात तथा धर्म के चक्रवात में खुद को फसायेंगे। वह जात पात धर्म सम्प्रदाय का चक्रवात हो या फिर प्राकृतिक चक्रवात तबाही और बर्बादी ही लाता है। इसमें कौन इनकार करेगा। सुबह बजरिया बाजार और वहां से तमाम मोहल्लों में चुनाव प्रचार व मतदाता संपर्क के पश्चात बहुगुणा के सैकड़ों समर्थकों ने शाम के समय डा. खट्टर के आवाश के निकट एकत्रित हुए और डिग्गीताल तथा उससे आगे पटेल नगर मोहल्लों के सैकड़ों घरों पर दस्तक दें चुनाव चिन्ह हथौडे़ पर मोहर लगाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान श्यामकिशोर वर्मा, चिंटाई पाल, शीबू राठौर, धर्मेन्द्र द्विवेदी, प्रवीण कुमार दीक्षित, मदनमोहन तिवारी, राजू किशुनपाल, ओेमकार दीक्षित, प्रदीप गोस्वामी, शिवरावत, राहुल दीक्षित, देवेन्द्र बाल्मीकि, अनिल पालीवाल, बाबू दादी, विमल पालीवाल, गौरव शुक्ला, अभिषेक पाल, रोहित निरंजन, राजू सुनील वर्मा, रवि द्विवेदी, फरीद भाई, मुमताज भाई आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। निर्दलीय प्रत्याशी अनिल बहुगुणा ने बताया कि 19 नवम्बर को उनके समर्थकों का दुपहिया वाहन जुलूस शहर में निकाला जाएगा जिसमें सभी शुभचिंतक शामिल होगे।

Leave a comment