उरई। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस पर करारा तंज कसा। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में हाथ उठाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने चुटकी ली कि आप लोग पंजा मत दिखाओं यह बहुत खतरनाक है। इसने देश को बर्बाद कर दिया।
साध्वी निरंजन ज्योति शनिवार को कालपी में भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष की उम्मीदवार मीरा गौतम के समर्थन में सभा को संबोधित करने आईं थीं। उन्होंने कहा कि लोगों ने भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए केंद्र और प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जनादेश पारित किया है। लेकिन भ्रष्टाचार तब तक समाप्त नही होगा जब तक कि नगर पालिकाओं में भी भाजपा का आधिपत्य नही होगा। ऊपर की सरकारें नगर और गांव के विकास के लिए भारी धनराशि आवंटित करती है। लेकिन कोई पत्थर लगाने में और कोई मात्र अपने गांव को संजाने में यह धन लुटा देता है। भाजपा इस तरह की कुरीतियों को खत्म कर देगी।
सभा की अध्यक्षता महादेवी अहिरवार ने की। जबकि संचालन जय खत्री ने किया। प्रमुख रूप से विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, रविकांत द्विवेदी, मदन पाण्डेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, शशिकांत सिंह चैहान, गिरजाकांत बुधौलिया, नवीन गुप्ता, संजीव उपाध्याय, सुभाष परमार, भारत सिंह यादव, जगत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment