उरई। नगर निकाय चुनाव के मतदान के पहले पार्टी में हो रही बड़ी बगावत को थामने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर अनुशासन हीनता की कार्रवाई चुनाव बाद करने की चेतावनी दी है।
पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उदयन पालीवाल ने खुलेआम पार्टी के फैसले से विद्रोह करके स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे अनिल बहुगुणा सहित किसी नेता और कार्यकर्ता को तत्काल निष्कासित करने को कोई एलान तो नही किया। लेकिन यह कहा कि ऐसे लोगों की रिपोर्ट ऊपर भेज दी गई है। चुनाव बाद इन लोगों का पार्टी से निष्कासन तय है।
उदयन पालीवाल ने उन लोगों को धमकाया जो बागी उम्मीदवारों का समर्थन करते हुए सक्रिय तौर पर उनके चुनाव प्रचार में लगे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग आज से ही पार्टी से अपना निष्कासन मान लें। उन्हें सत्ता का कोई लाभ नही उठाने दिया जायेगा।






Leave a comment