उरई। शुक्रवार को देर रात कदौरा थाने के गांव में युवक की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो भाईयों को नामजद कराया है।
उक्त थाना क्षेत्र के बसरेही गांव में अपने घर के सामने सो रहे निर्दोष राजपूत (35) को देर रात तमंचे से गोली मार दी गई। फायर की आवाज सुनकर परिजन जब तक आये तब तक हमलावर भाग चुके थे।
थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने हत्या को लेकर नबाव सिंह और हरी सिंह को नामजद कराया है। दोनों सगे भाई हैं। जिनकी मृतक से पुरानी रंजिश थी। आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
उधर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी आज बसरेही पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष से घटना के विषय में पूरी जानकारी लेकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये।

Leave a comment