
कालपी(उरई )। बसपा प्रत्याशी श्रीमती वैकुंठी देवी को विजयी बनाने हेतु जिले तथा क्षेत्रीय दिग्गज बसपाइयों ने चुनाव के अंतिम पायदान पर आखिर दमखम लगाकर शहर में रोड शो का शक्ति प्रदर्शन किया इस नगरीय रोड शो से बसपा के हाथी की चिघाड़ बढ़ती जा रही है। जिसे बसपाई अपनी जीत से जोड़ रहे है।
बसपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, अनीस खां तथा छुन्नापाल की अगुवाई में बसपा प्रत्याशी वैकुंठी देवी का रोड शो फुलपावर चैराहा कार्यालय से प्रारंभ होकर मैन बाजार का भ्रमण करता हुआ पंचपिंदा देवी मार्ग से गुजरकर गणेशगंज, रावगंज होकर कोतवाली मार्ग से लोटकर अंबेडकर छात्रावास में समाप्त हुआ। रोड शो के समापन के अवसर पर पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने कहा कि पिछले समय में बसपा के बैनर तले बिना सिलंब के ही मुस्लिम प्रत्याशी को विजयी मतदाताओं द्वारा दिलाई गई हो आज इस भाजपा के शासनकाल में यह आवश्यक हो गया है कि मुस्लिम मतदाता बसपा प्रत्याशी जो दलित महिला है के हाथ मजबूत कर बसपा के खाते में सीट पहुंचाने में सहयोग करे जिससे शहर का सर्वांगीण विकास हो सके। इस महत्वपूर्ण रोड शो में प्रमुख रूप से अमर सिंह निषाद जिला प्रभारी, मलखान पाल जिला प्रभारी, धीरज पहारिया विधानसभा अध्यक्ष, एनुल हसन मंसूरी, हरनाराण पाल, सुलेमान मंसूरी, जियादीवान, जावेद अख्तर, रामचरन पाल, कुलदीप श्रीवास, डालचंद्र निषाद, अकरम एड, परवेज कुरैशी, बाबूराम श्रीवास, धर्मेन्द्र पाल, बलराम पाल, महाराज सिंह पाल, लल्लन पांडेय, दिलीप पाठक, रामद्विवेदी, दीपू महाराज, घासीराम अहिरवार, सुरेन्द्र प्रजापति, शामिल रहे। गाजे बाजे के साथ निकले रोड शो ने नगर में धूम मचा दी हैै।






Leave a comment