उरई। कस्बा जालौन से दो दिन से एक किशोर के लापता होने के कारण सनसनी फैली हुई है। लापता किशोर के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।
जालौन के मोहल्ला कछोरन निवासी भारत का तेरह वर्षीय पुत्र हरीओम 15 नवम्बर की दोपहर घर से निकला था तब से वापस नही लौटा। उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों में और परिचितों में पता लगा लिया लेकिन हरीओम के बारे में कोई जानकारी नही मिल पा रही है। भारत ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

Leave a comment