
उरई । नगर पालिका परिषद उरई से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल बहुगुणा के रोड शो ने जमकर धमाल मचाया। हजारों समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे अनिल बहुगुणा के रोड शो में नौजवान, महिलाआंे के गगनभेदी नारों से माहौल गूंज उठा। हर तरफ अनिल बहुगुणा के नारोें की गूंज एवं भारी भीड़ ने लोगों को इसे विजयी रोड शो करार दिया और उन्हें मुख्य मुकाबले में लाकर खड़ा कर दिया।
शहर में आज वैसे तो भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका परिषद के अधिकृत प्रत्याशी दिलीप दुबे समर्थन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवदेव मौर्या की सभा थी और उनकी सभा के उपरांत शहर की सड़कों पर उतरे रोड शो ने जमकर धमाल मचाया। डीजे पर राष्ट्रीय गीतों की धुनों पर झूम रहे समर्थक युवाओं का जोश देखते ही बनता था। तो निर्दलीय प्रत्याशी अनिल बहुगुणा सबसे आगे मोटर साइकिल पर खड़े होकर चले रहे थे जो उनकी सादगी की पराकाष्ठा थी और लोग यह कहते पाए गए और कोई प्रत्याशी होता तो वह खुली चार पहिया गाड़ी में चलता। जबकि अनिल बहुगुणा ने अपने सरल स्वभाव और सादगी का नमूना पेश किया। रोड शो में अनिल बहुगुणा केसरिया रंग से नहाये कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण कई घंटों तक शहर की सड़कों पर लोगों का जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। अनिल बहुगुणा के हथौड़े की ताकत से विरोधियों का पसीना आ गया। रोड शो में श्यामकिशोर वर्मा, चिंटाई पाल, शीबू राठौर, धर्मेन्द्र द्विवेदी, प्रवीण कुमार दीक्षित, मदनमोहन तिवारी, राजू किशुनपाल, ओेमकार दीक्षित, प्रदीप गोस्वामी, शिवरावत, राहुल दीक्षित, देवेन्द्र बाल्मीकि, अनिल पालीवाल, बाबू दादी, विमल पालीवाल, गौरव शुक्ला, अभिषेक पाल, रोहित निरंजन, लाखन वर्मा, अभिषेक गुप्ता, श्यामबाबू वर्मा, नारायणादास वर्मा, पराग शर्मा, गौरब शुक्ला, रोहित निरंजन, राजराजा निरंजन, मोनू ब्रजेन्द्र पाल, धर्मेन्द्र पाल, शरीफ भाई, अजय राजपूत, गंगादीन राठौर, साजिद खान, योगेश वर्मा, विकास कुशवाहा राजू सुनील वर्मा, रवि द्विवेदी, फरीद भाई, मुमताज भाई,जागेश्वर प्रजापति, प्रमोद सिंह सेंगर, धर्मेन्द्र सिंह जादौन, धर्मेन्द्र पाल, गौरब शुक्ला, शिवम रावत, पुष्पेन्द्र पांडेय, पराग शर्मा, ब्रजेन्द्र पाल, फरीद भाई, मुमताज भाई, रवि द्विवेदी, साजिद खान, शैलेन्द्र श्रीखंडे, रामकृपाल राजपूत, राजाराम निरंजन, राजेन्द्र शर्मा, सुरेश राठौर, ठाकुरदास वर्मा, प्रदीप श्रीवास, राजेश, बाबूराम अहिरवार, संजय मिश्रा आदि हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।






Leave a comment