
कोंच-उरई । आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बुरी तरह फंस गये हैं एआईएूमआईएम प्रत्याशी संतराम रजक। पुलिस ने उनके प्रचार वाहन को जब्त कर लिया है और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संतराम पालिका अध्यक्ष पर चुनाव लड़ रहे हैं। आरोप है कि उनके प्रचार वाहन पर पार्टी मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के भाषणों जिनमें दूसरे समुदाय को लेकर भड़काऊ बयानबाजी की जा रही है, के अंश प्रचारित किये जा रहे थे। इसके अलावा प्रचार वाहन को लेकर भी तमाम नियम कानूनों को धता बताया जा रहा था।
हालांकि कोंच निकाय चुनाव में हर दल और निर्दलीय प्रत्याशी संयमित तरीके से प्रचार करने में जुटे हैं लेकिन अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे एआईएमआईएम प्रत्याशी संतराम रजक के प्रचार वाहन पर पार्टी मुखिया ओवैसी के भड़काऊ भाषणों के अंश बजा कर दूसरे समुदाय की भावनाओं को आहत किया जा रहा था। इस मामले की शिकायत प्रशासन के पास पहुंची तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामला देखने के लिये निर्देश दे दिये। आज कोतवाल संतोषकुमार सिंह ने उनका प्रचार वाहन आपे उस वक्त रंगे हाथों पकड़ लिया जब उस पर आपत्तिजनक प्रचार किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन में चालक रसीद अंसारी और उद्घोषक राजू अली पकड़े गये जिन्हें मुचलकों पर रिहा कर दिया गया। एक तुरही की अनुमति होने के बाबजूद चार तुरही तथा साउंड बॉक्स लगा कर प्रचार किया जा रहा था। संतराम के खिलाफ धारा 171 (ग) की उपधारा 3 तथा 188 में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और वाहन तथा प्रचार सामग्री जब्त कर ली गई है।






Leave a comment