कोंच-उरई । निकाय चुनाव के लिये आगामी 22 नबंवर को होने बाले मतदान से पूर्व सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं ने मतदाताओं को मतदान अवश्य करने के लिये जागरूक किया। समर्पण जन कल्याण समिति के संयोजक राधेकृष्ण ने एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान निकाय क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि निर्भीक एवं स्वतंत्र होकर अपने मत का प्रयोग अपने मन माफिक प्रत्याशी के पक्ष में करें।

राधेकृष्ण ने कहा कि निष्पक्ष व स्वतंत्र मतदान प्रत्येक मतदाता का संवैधानिक अधिकार है, नगर पालिका का अध्यक्ष व सभासदों के चुनाव में जाति, धर्म, लिंग के आधार पर अपना बहुमूल्य वोट न देकर ऐसे प्रतिनिधि के लिये मतदान करें जो निष्पक्ष, ईमानदार तथा कर्तव्यनिष्ठ हो और जिसमें नगर के विकास व नगर के वासियों की बेहतरी के लिये काम करने का माद्दा हो। जिसका ध्येय समाज की अंतिम पायदान पर बसर करने बाले परिवारों को भी सम्मान व स्वाभिमान से जीवन बसर कर सकने के आशय की सुस्पष्ट मार्गदर्शी सोच हो। युवाओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि दारू, अंडा, साड़ी, साया, नहीं चलेगी इसकी माया। निष्पक्ष भाव से वोट करेगें, मिलकर कोंच का विकास करेगें। युवाओं ने तय किया कि नगर निकाय चुनाव में प्रतिभाग करने बाले सभी उम्मीदवारों से संकल्प पत्र में हस्ताक्षर करायेगें कि नियमित अंतराल में वार्ड स्तरीय बैठक में मतदाताओं के बीच नगर विकास योजना का प्रारूप बनायेंगे तथा सभी की सहमति से कार्ययोजना का संचालन करायेगें। पारदर्शिता, सहभागिता व जबावदेही से काम करने के लिये सोशल आडिट सुनिश्चित करायेंगे। उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में 35 वर्ष तक के आयु के 40 प्रतिशत मतदाता ही नगर के असली भाग्य विधाता हैं, सभी मिलकर कोंच नगर पालिका के एकीकृत विकास की योजना बनाने, कार्यान्वयन कराने व निगरानी करने में जागरूक प्रवर्तक की भूमिका निभाने की अपना योगदान दें।

 

 

Leave a comment