
कोंच,उरई । बीती शाम कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में एक घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से ऐसी आग लगी कि घर गृहस्थी का सारा सामान ही जल कर खाक हो गया। इसी के साथ वह दाने दाने को मोहताज हो गया है। दो माह बाद बेटी की शादी भी है, शादी के लिये जुटाया गया सारा सामान भी अग्किांड की भेंट चढ गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि उसकी बेटी की शादी अब कैसे हो सकेगी। प्रशासन ने लेखपाल भेज कर नुकसान का आकलन कराया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती शाम लगभग सात बजे कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी शाकिर पुत्र साबिर अली के घर में कोई नहीं था, सभी लोग पड़ोस की एक रिश्तेदारी में गये हुये थे। उसी समय बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई जिसमें सारा सामान जल कर खाक हो गया। इस अग्निकांड में गृहस्थी के अलावा वह सामान भी जो उसने अपनी बेटी माजदा खातून की शादी के लिये जोड़ा था, जल कर राख में तब्दील हो गया है। उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।






Leave a comment