
कोंच-उरई । निकाय चुनाव शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की प्रशासन की मंशा के तहत आज पुलिस ने कोंच व नदीगांव कस्बों में फ्लैग मार्च कर अराजक तत्वों के हौसले पस्त किये। एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी व सीओ रुक्मिणी वर्मा की अगुवाई में पुलिस बल के जवानों ने कस्बों की गलियों में मार्च किया और आम नागरिकों से बात कर उन्हें सुरक्षा और संरक्षा का पूरा भरोसा दिलाते हुये स्वतंत्र ढंग से मतदान करने के लिये प्रेरित किया।
आज अपर पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले कोंच नगर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस और पीएसी बल के भारी बूटों की आवाजों से अराजक तत्वों के कान खड़े हो गये। कोतवाली से प्रारंभ कर अति संवेदनशील बूथों बाले इलाकों भगतसिंह नगर, आराजी लेन, खेरा चौराहा तथा बाजारों में भी फोर्स ने मौजूदगी दर्शा कर लोगों से बातचीत की। अधिकारियों एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी तथा सीओ रुक्मिणी वर्मा ने जनता के बीच यह जताने का प्रयास किया कि इस राष्टï्रीय पर्व में वे निडर होकर अपना मतदान करें, किसी से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान कोतवाल संतोषकुमार सिंह, एसएसआई मनोजकुमार सिंह, पीएसी प्रभारी निसार अहमद, एसआई राजकुमार सिंह चौहान, अरविंदकुमार, कमल नारायण, राजीव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। एएसपी ने बताया कि चुनाव के दृष्टिïगत एक सेक्शन पीएसी को लगाया गया है ताकि कोई गुंडा मवाली मतदान के दौरान किसी प्रकार की ओछी हरकत करने से बाज आये। अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा। इसके बाद नदीगांव कस्बे में फ्लैग मार्च किया। चुनाव की दृष्टिï से अति संवेदनशील माने जाने इस कस्बे में फ्लैग मार्च कर उन्होंने नागरिकों को सुरक्षा कवच प्रदान करने का भरोसा दिया। इस दौरान एसओ रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, एसआई घनश्याम सिंह तथा थाने का पुलिस बल और पीएसी के जवान मौजूद रहे।






Leave a comment