
कोंच। निकाय चुनाव के लिये मतदान तिथि के लिये जारी उल्टी गिनती के बीच अब सिर्फ दो ही दिन बचे हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में लगे आरओ तथा एआरओ मतदान के लिये सामग्री के समायोजन में लगे हैं और अध्यक्ष तथा सभासदों के मतपत्रों की गिनती का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस काम में तहसील कर्मियों के अलावा आरओ तथा एआरओ के विभागों के भी कर्मचारियों को लगाया गया है। इसी के साथ कल 20 नबंवर की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा और परसों 21 नबंवर को एसआरपी ग्राउंड से कोंच तथा नदीगांव निकाय क्षेत्रों के लिये पालिंग पार्टियां रवाना होंगी।
निकाय चुनाव के पहले फेज के लिये होने बाले मतदान की तिथि अब सिफ दो दिन दूर है और सभी प्रत्याशी अपने अपने चुनाव प्रचार को गति पकड़ाने में लगे हैं। इधर, प्रशासन भी मतदान की तिथि 22 नबंवर को लेकर युद्घ स्तर पर तैयारियों में लगा है। कोंच एवं नदीगांव निकाय के अध्यक्ष तथा सभासद पदों के सभी आरओ तथा एआरओ अपने विभागीय कर्मचारियों की टीम के साथ यहां तहसील सभागार में डटे हैं और मतपत्रों की गिनती कर करीने से लगाने में जुटे हैं। उनका सहयोग तहसील के कर्मचारी अमीन और लेखपाल भी कर रहे हैं। एसडीएम सुरेश सोनी तथा तहसीलदार भूपाल सिंह लगातार इस काम का जायजा लेते देखे जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक कल 20 नबंवर की शाम पांच बजे प्रचार थम जायेगा, इसके बाद भी यदि कोई प्रचार करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। तहसीलदार ने बताया है कि मतदान सामग्री के समायोजन का काम अंतिम दौर में है, 21 नबंवर को सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम शुरू हो जायेगा और शाम चार बजे तक सभी पार्टियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जायेगा।
इंसेट में-
बिशेष सुविधायें मिलेंगीं पोलिंग पार्टियों को
कोंच। अबकी दफा मतदान कराने में लगने बाली पोलिंग पार्टियों को कुछ बिशेष सुविधायेें मुहैया कराने की योजना चुनाव आयोग की ओर से बनाई गई है जिसके तहत सभी मतदान कर्मियों को शीत कालीन बिस्तर भी उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके अलावा उनके भोजन पानी की भी व्यवस्था कराई जा रही है। यह सभी व्यवस्थायें नगर पालिका और नगर पंचायत को उपलब्ध करानी होंगी। कोंच नपा में 53 तथा नदीगांव नपं में 10 बूथ बनाये गये हैं।






Leave a comment