कोंच-उरई । एआईएमआईएम प्रत्याशी संतराम रजक चुनाव आचार संहिता में फंसने के बाद बौखला गये हैं।, उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर सीधा आरोप जड़ते हुये कहा कि उनके साथ भेदभाव पूर्ण बर्ताव किया जा रहा है और उनके कार्यकर्ताओं को अकारण परेशान किया जा रहा है। बीती शाम चुनाव कार्यालय में बुलाई गई प्रेस कांन्फें्रस में उनका कहना था कि नियम कानून और आचार संहिता का पालन करते हुये उनका चुनाव प्रचार चल रहा था लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में उनके चुनाव प्रचार में जानबूझ कर रोड़े अटकाये जा रहे हैं। उन्होंने तो प्रभारी निरीक्षक पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाते हुये राज्य निर्वाचन आयोग के यहां शिकायत भी की है। गौरतलब है कि बीते कल पुलिस ने उनका एक प्रचार वाहन जब्त कर लिया था और प्रत्याशी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। वाहन जब्ती के पीछे प्रशासन ने बजह बताई थी कि सामाजिक वातावरण बिषाक्त करने बाले साहित्य का प्रचार किया जा रहा था।






Leave a comment