कोंच-उरई । कस्बे में बाइक चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं, बीती रात एक विवाह घर से फिर एक बाइक पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिये। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात बल्दाऊ धर्मशाला में विवाह भोज का एक कार्यक्रम था जिसमें लगभग साढे सात बजे राजेन्द्रसिंह पुत्र नाथूराम राठौर भी शिरकत करने गया था। उसने बाहर पार्किंग में अपनी मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना नं. यूपी 92 एच 4132 खड़ी कर दी और लॉक करके खाना खाने चला गया। जब वह बापिस आया तो उसकी बाइक नदारत थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उसने कोतवाली में चोरी की तहरीर दे दी है।

 

Leave a comment