
कोंच=उरई । कोतवाली पुलिस ने आज बड़ा हाथ मारते हुये दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लेने में सफलता अर्जित की है। इसी के साथ दो बाइकें भी उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक हालांकि एक बाइक चोर विमलेश कुशवाहा को पुलिस ने गत रोज ही कब्जे में ले लिया था और उसने अपने अन्य साथी के बारे में भी पुलिस के समक्ष बता दिया था। इसी के बाद से पुलिस दूसरे चोर की घेराबंदी करने में जुट गई थी। आज कोतवाल संतोषकुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि बताया गया बाइक चोर अंशू पटैरया पुत्र संतोष पटैरया निवासी बमरौली थाना मोंठ यहां पिंडारी रोड पर महंतनगर तिराहे के पास खड़ा देखा गया है। सूचना पर फौरी संज्ञान लेते हुये कोतवाल ने एक टीम जिसमें एसआई रामकुमार सिंह चौहान, एसआई अरविंद कुमार, एसआई कमल नारायण तथा सिपाही श्याम चौधरी शामिल रहे, को गिरफ्तारी के लिये लगाया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुये अंशू को लगभ्ज्ञग डेढ बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरोह की निशानदेही पर पुलिस ने दो बाइकें बजाज सीटी 100 नं. यूपी 92 एफ 0185 तथा हीरो होंडा यूपी 75 एल 6428 बरामद की हैं। दोनों अभियुक्तों का चालान कर दिया गया है।






Leave a comment