
कालपी(उरई )। कडी़ सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को एम.एस.वी.इन्टर कालेज कालपी से निकाय चुनाव के मतदान को सम्पन्न कराने के लिये नगर मजिस्ट्रेट उरई नाथूराम पाण्डेय तथा उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र की देखरेख मे 71 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
नगर पालिका परिषद कालपी के 25 वार्डों के मतदान को लेकर 21 मतदेय स्थल तथा 55 वूथो की स्थापना की गई है।जबकि नगर पंचायत कदौरा के 12 वार्डों के लिये 8 मतदेय स्थल तथा 16 वूथ बनाये गये है। एस.डी.एम.के अनुसार कालपी मे 25 तथा कदौरा के लिये 16 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा चुका है।उन्होंने बताया कि कालपी मे 6 तथा कदौरा मे 2 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है।मतदान की प्रक्रिया को निष्पक्षा तथा पारदर्शिता से निपटाने के प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक-एक वीडियोग्राफी की टीम तैनात रहेगी।जो प्रत्येक पर नजर रखेगी।इसी प्रकार उपजिलाधिकारी के साथ एक पोलिंग पार्टी बराबर भ्रमणशील रहेगी।सुबह से कर्मचारी अपनी-अपनी डयूटी को सम्मालनं के लिये पहुच गये।डिप्टी एस.पी.सुबोध गौतम,तहसीलदार,नयाव तहसीलदार हरप्रसाद,नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे,अशोक श्रीवास्तव,हरेन्द्र सिंह,प्रमोद दुबे आदि मौजूद रहे।







Leave a comment