उरई। गहोई वैश्य प्रगति मंच के तत्वावधान में 9 वाँ गहोई सामूहिक विवाह महायज्ञ 23 नवम्बर को गांधी इंटर कालेज मैदान में होगा जिसमें 10 सजातीय जोड़ों का विवाह वैदिक विधि विधान से कराया जायेगा ।

गहोई वैश्य प्रगति मंच के अध्यक्ष गोविंद नारायण रेज़ा , कार्यक्रम अध्यक्ष ब्रज मोहन परसैनियां ( मामा) ने बताया कि अभी तक  8 सामूहोक विवाह महायज्ञ आयोजनों में मंच द्वारा 100 युगलों का विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है । आवास, खाने और नाश्ते की व्यवस्था मंच की ओर से निशुल्क की जायेगी ।

उन्होने बताया कि जोड़ों को गृहस्थी के उपयोग के सभी उपहार समान रूप से देने की भी व्यवस्था है । वैवाहिक अनुष्ठान के पहले सामूहिक बारात भी भगत सिंह चौराहा से राजमार्ग होते हुए स्वामी विवेकानन्द चौराहा से राठ रोड हो कर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचेगी । कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार रेज़ा और जीवन सहाय गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Leave a comment