
उरई,21 नवम्बर हि.स.)। पाइप लाद जा रहा ट्रैक्टर अनिंयंत्रित हो कर ट्राली समेत गहरी खंती में गिर गया । हादसे के बाद ट्रैक्टर के फँसे ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी ।
एट थाना क्षेत्र में खेड़ा कला के पास मंगलवार को उक्त ट्रैक्टर पलटने से हुए हादसे में घायल ड्राइवर संजय भाटिया ( 30 वर्ष )पुत्र जगदीश भाटिया निवासी एट की हालत गंभीर है जिसे क्रेन बुलावा कर ट्रैक्टर के नीचे से निकलवा कर एंबूलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है ।
हिंदुस्थान समाचार / केपी सिंह ।







Leave a comment