उरई । गोवध करने वालों के ख़िलाफ़ पुलिस को खबर देने की वजह से  कोंच में अकबर उर्फ भुर्री की हत्या की गई थी । हत्या को बर्बर तरीके से अंजाम दिया गया था जिससे भविष्य में कोई और भी इस मामले में पुलिस की मदद करने की न सोचे ।

अकबरी की हत्या का पता गत  17 नवम्बर  को तब चला था जब कहीं उसके हाथ का कटा पंजा , कहीं सिर विहीन धड़ तो कहीं कटा सिर मिला । अकबरी की इस नृशंस हत्या से सारा क्षेत्र दहल गया था । इसे ले कर अकबरी के भाई अफसर उर्फ कालिया ने 5 लोगों के ख़िलाफ़ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।

आरोपियों में से एक गोलू कुर्रेशी मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया । उसने पूछताछ में कूबूल किया कि पुलिस के खबरची के नाते गोलू उसके लिए बड़ा ख़तरा बन गया था । उसके कारण उन लोगों को  कई बार नुकसान हुआ और जेल जाना पड़ा । इसलिये हम लोगों ने ठान लिया कि भुर्री को इस तरीके से मारेंगे कि भविष्य में उनके खिलाफ़ पुलिस की मुखबिरी की जुर्रत की सोचने वालों की रूह काँपती रहे ।

पुलिस अधीक्षक ने गोलू को पकड़ने वाली पुलिस टीम की हौंसला अफजाई करते हुए नकद पुरस्कार का ऐलान किया । साथ ही कहा कि अन्य नामजद आरोपी भी जल्द पकड़ लिए जायेंगे ।

 

 

Leave a comment