
कालपी-उरई ।कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गुड़िया सोनकर के समर्थन में कांग्रेसजनों ने प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झांेककर नगर की गलियों में रोड शो का शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो में बड़ी संख्या में उपस्थित जनसैलाब से प्रत्याशी की स्थिति मजबूत होने के संकेत है।
पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला,कांग्रेस के मुस्लिम नेता तथा झांसी मंडल कोआर्डीनेटर मकसूद अंसारी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर भारी भरकम जनसैलाब के साथ कांग्रेसी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी कार्यालय से नगर के मुख्य बाजार होते हुए आलमपुर, गणेशगंज, रावगंज, जुलैहटी, बडा बाजार समेत नगर के प्रमुख मार्गो से तिरंगा साथ में हाथ का पंजा लेकर वापस कार्यालय आकर समाप्त हुआ। उक्त अवसर पर कांग्रेस ताकतबर नेता सुरेन्द्र सरसेला ने कहा कि नगर की जनता सब कुछ जानती है तथा किसी से कुछ छिपा नही है।उन्होने कहा कि कल मुस्लिम हमारे साथ था और आज भी है इसके अलावा कोष्ठा, वैश्य, ब्राहम्ण,कायस्त समेत बड़े पैमाने पर कांग्रेस प्रत्याशी गुड़िया सोनकर के समर्थन में कूद पड़े है। उन्होंने जन आहवान किया कि कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने और नगर में विकास की गंगा बहाने में सहयोग करे। कांग्रेस रोड शो में दिव्य गोपाल श्रीवास्तव, भीषम कोष्ठा, जब्बार राईन, रसीद अंसारी, समेत तमाम जनसैलाब उपस्थित रहा।






Leave a comment