जालौन-उरई । आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा जारी कलमबंद हड़ताल का स्थान निकाय चुनाव को देखते हुए ब्लाॅक परिसर से हटाकर अन्य स्थान किए जाने का निर्णय किया गया। इसके साथ ही चुनाव के उपरांत 27 नबंवर से पुनः ब्लाॅक परिसर में हड़ताल जारी रखने का निर्णय सर्वसम्मति से किया गया।

गत माह 22 अक्टूबर से ब्लाॅक क्षेत्र में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से ब्लाॅक परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी हैं। कार्यकत्रियों का कहना है कि जब तक प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। निकाय चुनाव की प्रक्रिय संपन्न कराने के लिए ब्लाॅक परिसर में भी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। ब्लाॅक परिसर में लगभग एक माह से जारी हड़ताल का स्थान निकाय चुनाव को देखते बदले जाने का निर्णय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लिया गया है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लाॅक अध्यक्ष श्रीमती रेखा अवस्थी ने बताया कि निकाय चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत 27 नवंबर से पुनः ब्लाॅक परिसर में हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर ब्लाॅक उपाध्यक्ष सुमन गुबरेले, मंत्री आराधना, इंद्रदेवी लहचूरा, राजवती छिरिया सलेमपुर, विमला देवी हरकौती, जयकुमारी श्रीवास्तव औरेखी, कुसुम कुमारी औरेखी, मालती सोनई परवई, सरला श्रीवास्तव खजुरी, रागनी उदोतपुरा, मीना देवी धनौरा आदि सहित लगभग एक सैंकड़ा से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

 

 

 

Leave a comment