उरई । प्रभारी जनपद न्यायाधीश चंद्रशेखर प्रसाद ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा अपने पत्र के माध्यम से जनपद जालौन के समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में नगर पालिका निकाय मतदान दिवस 22 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अतः 22 नवंबर को जनपद न्यायालय जालौन स्थान उरई के समस्त न्यायालय एवं वाह्य स्थित न्यायाल बंद रहेंगे। उपरोक्त समस्त न्यायालयों, जिला बार संघ को सूचित किया जाये।

Leave a comment