जालौन-उरई । नगर में बने 21 मतदान केंद्रों पर 59 मतदेय स्थलों के लिए छत्रसाल इंटर काॅलेज से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना हुई।

नगर पालिका चुनाव के लिए नगर में 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 59 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उक्त मतदेय स्थलों पर आज सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक नगर पालिका अध्यक्ष पद समेत 25 वार्डों के सभासद पदों के लिए मतदान किया जाएगा। जिसके लिए चुनाव आयोग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। उक्त मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिय सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए स्थानीय छत्रसाल इंटर काॅलेज से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। जो मतदेय स्थलों पर पहुंचकर बुधवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराऐंगी। बुधवार को नगर के 44 हजार 676 मतदाता अध्यक्ष पद सहिता सभासद पदों के सभी 157 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद करेंगे। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली में तैनात फोर्स के अतिक्त लगभग पांच सैंकड़ा अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात बुलाई गई है। इसके अलावा पीएसी बल भी सुरक्षा में तैनात रहेगा। उक्त संदर्भ में जब सीओ संजय कुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। मतदेय स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कहीं कोई गड़बड़ी न फैले इसके लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई है। जो सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी।

Leave a comment