उरई। लाइन ठीक कर रहे संविदा कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत के कारण जनाक्रोश भड़क उठा। घटना स्थल पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और मृतक का शव नही उठने दिया। उधर हंगामें के चलते दिन भर आपूर्ति ठप्प रहने की वजह से कुठौंद क्षेत्र में बुधवार को पेयजल का संकट छाया रहा।
मंगलवार की शाम सप्लाई गड़बड़ होने की शिकायत पर ईंटो फीडर पर संविदा पर कार्यरत लाइन मैन मनोज खंभे के ऊपर चढ़कर काम कर रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों को भड़कता देख कुठौंद पावर हाउस का पूरा स्टाॅफ मौके से भाग निकला। उधर ग्रामीणों ने मनोज का शव नही उठने दिया। सुबह आज सड़क जाम कर दी गई। तनाव अधिक भड़कने पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किसी तरह लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें समझाया-बुझाया तब कहीं लोग शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

Leave a comment