उरई। आटा थाना क्षेत्र में भदरेखी रोड पर एक बाइक चालक सामने से आ रहे लोडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक लोडर को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायल बाइक चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस के मुताबिक हादसा बाइक चालक के नशे में होने की वजह से हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर निवासी रंजीत कुशवाहा पुत्र फकीरे आटा से बाइक पर अपने गांव बीजापुर लौट रहा था। तभी भदरेखी के पास रोपण गुरू बीएड महाविद्यालय के सामने विपरीत दिशा से आ रहे लोडर यूपी 92 टी 3923 में उसकी बाइक जा घुसी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इस बीच लोडर चालक उसे छोड़कर भाग गया। बाद में एक अज्ञात आॅटो चालक घायल युवक को उठाकर लाया और हाइवे पर छोड़ गया। जानकारी मिलने पर आटा पुलिस पहुंची। घायल युवक की हालत देखकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए तत्काल एंबुलेंस बुलवाई गई। बाद में पुलिस ने मौके से लोडर को अपने कब्जे में लेकर थाने के अंदर खड़ा करा लिया।

Leave a comment

Recent posts