उरई । विश्व हिन्दू परिषद की जनपद इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष इंद्रपाल की अध्यक्षता में उनके मोहल्ला स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के कानपुर प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री जितेन्द्र भी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री जितेन्द्र ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल का गठन भी राष्ट्रसेवा, धर्म रक्षा, हिन्दुत्व के सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए किया गया है । हिन्दू समाज की सुरक्षा का कार्य युवा बजरंग दल के कंधों पर है। विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल भारत ही नही दुनिया के कई देशों में धार्मिक व समाज सेवा क्षेत्र में धर्म रक्षा का कार्य कर रही है। बजरंग दल का भर्ती अभियान लंबे समय बाद चला है आठ सालों बाद जिले में भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि बजरंग दल भर्ती अभियान जिले में 19 नवम्बर से पांच दिसम्बर तक सभी शहरों व गांव-गांव तक चलाया जाएगा। जनपद जालौन में बजरंगदल के दस हजार नये कार्यकर्ता भर्ती किए जाएगे। जिलामंत्री बलवीर ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए विहिप, बजरंग दल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भर्ती अभियान में जी जान से जुट जाए और बजरंग दल का भर्ती अभियान पांच दिसम्बर तक जिले में दस हजार बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को भर्ती कर धर्म रक्षा एवं समाज सेवा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक में बजरंग दल विभाग संयोजक अजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष इंदेश्वरदयाल अवस्थी, रामऋषि मेहरोत्रा कालपी, जिला सेवा प्रमुख सुधीर, जिला संयोजक मनुराज तिवारी, मातृ शक्ति संयोजिका सुमन गोस्वामी, जिला सहमंत्री प्रदीप गुप्ता, जिला गौरक्षा प्रमुख मोनू पंडित. राहुज परिहार, वीरा राजपूत, गौरव राजावत, प्रहलाद वर्मा आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a comment