(
अफसर हक द्वारा )
उरई । नॅशनल हाईवे पर एट क्षेत्र में बाइक सवार युवक की मौत अज्ञात ट्रक के टक्कर मार कर भाग जाने से हो गई । हादसा शनिवार को रात लगभग साढ़े 11 बजे उस सोमई मोड पर हुआ जहाँ आए दिन हादसे होते हैं जिससे यह स्थान खूनी मोड के नाम से पुकारा जाने लगा है ।
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र का ध्रमेन्द्र कुमार ( 30 वर्ष ) पुत्र भानु प्रकाश रात में झांसी से बाइक पर अपने गाँव लौट रहा था । तेज रफ़्तार किसी ट्रक ने उसे सोमई मोड के पास टक्कर मार दी । हादसे के बाद पकड़े जाने से बचने के लिए ट्रक चालक धर्मेन्द्र की हालत की परवाह किए बिना रेस लगा गया । बाद में किसी राहगीर ने मोबाइल पर एट थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे को सूचना दी । उन्होने फोर्स मौके पर भेजा । पुलिस ने एंबूलेंस बुलवा कर तड़पते धर्मेन्द्र को जिला अस्पताल के लिए रवाना कराया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया ।





Leave a comment