जालौन-उरई । बच्चो के खेल-खेल में हुआ विवाद गाली-गलौज मारपीट होने से मामला कोतवाली तक पहुचा। पुलिस ने ेतहरीर लेकर जांच शुरूकर दी।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा निवासी राजाभइया ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बच्चे आपस में खेल रहे थे। खेलते-खेलते वह आपस में लड़ने लगे। इस बात को लेकर राकेश जाटव ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। तो वही राकेश जाटव ने बताया कि उसकी नातिन खुशी राजाभइया के दरवाजे पर खेल रही थी। इस बात को लेकर राजाभइया गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर उन्होने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।

Leave a comment