कोंच। राष्टï्रीय स्वयं संघ की कोंच इकाई में बड़ा फेर बदल किया गया है। संघ के पुराने स्वयंसेवक नरोत्तम स्वर्णकार को संघ का नगर संघ चालक बनाया गया है जबकि पवन झा को नगर कार्यवाह की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्टï्रीय स्वयं सेवक संघ के जिले तथा विभाग के पदाधिकारियों ने कोंच इकाई में आमूलचूल परिवर्तन करते हुये पुरानों की छुट्टी कर नये लोगों को नईं जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह निर्णय वैरागढ स्थित शारदा पीठ की आम सभा की बैठक में लिया गया है। मिली जानकारी में बताया गया है कि गत दिवस वैरागढ स्थित शारदा पीठ में संघ की आम सभा की बैठक संपन्न हुई जिसमें जिला प्रचारक पीयूष श्रीवास्तव, सह जिला संघ चालक रामकृष्ण सिमिरिया, विभाग बौद्घिक प्रमुख पूरनलाल, प्रांतीय गोसेवा प्रमुख रामबहादुर, विभाग कार्यवाह ओमनारायण मिश्रा, जिला ग्राम विकास प्रमुख सुरेन्द्र पनयारा तथा सह जिला कार्यवाह अनिल आदि खासतौर पर मौजूद रहे। संघ से जुड़े कई अहम् मसलों पर चर्चा के अलावा संघ की कोंच इकाई में बड़ा फेरबदल करने का भी फैसला लिया गया। पिछले कमोवेश डेढ दशक से संघ के नगर कार्यवाह की जिम्मेदारी काफी अच्छे ढंग से निर्वहन करते रहे शैलेष सोनी को नई जिम्मेदारी देते हुये जिला सह मार्ग प्रमुख पर भेजते हुये उनके स्थान पर पवन झा को नियुक्त किया गया है। इधर, कई सालों से नगर संघ चालक के पद पर कार्य करते आ रहे डॉ. अनिल झा को हटा कर उनके स्थान पर नरोत्तम स्वर्णकार की नियुक्ति की गई है।

Leave a comment