0

उरई।ट्रेनों की लोकेशन के लिए स्थापित पूछताछ केेंद्र बेमकसद साबित हो रहा है। तैनात कर्मी के नदारद रहने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह हैै कि कई बार यात्री व तैनात कर्मी में विवाद हो चुका हैं, पर स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे के आलाधिकारियों को इस ओर उचित कदम उठाना चाहिए, ताकि ट्रेनों की जानकारी के लिए यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो सके।

उरई रेलवे स्टेशन पर झांसी, कानपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों की जानकारी के लिए  कंट्रोल रुम  बना हुआ हैं, पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही की वजह से इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। यात्रियों का आरोप है कि जब भी गाडियों की लोकेशन के लिए केंद्र पर पहुंचे तो वहां पर हमेशा कुर्सी सूनी मिलती है। इस बात को लेकर झगड़ा भी हो चुका है। बीते दिनों यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा और आलाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी। हैरत की बात तो यह है कि बीते दिनों तो कर्मी की लापरवाही से बिना एनाउंस के ग्वालियर बरौनी मेल स्टेशन पर खड़ी हो गई थी। इस पर आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने पूछताछ केंद्र पर तैनात कर्मी को हडकाया और आलाधिकारियों से शिकायत की बात कही थी, पर कुछ दिनों तक तो स्थिति ठीक रही, पर फिर से वही आलम शुरू हो गया है। यात्री रामकुमार, रामवीर, शरण दास, गोपाल आदि का कहना है कि पूछताछ केंद्र पर तैनात कर्मी अक्सर यात्रियों से अभद्रता करता है।

Leave a comment