
*कोंच-उरई । तीन दिन पहले लापता हुआ किशोर आज सुरक्षित अपने घर आ गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किशोर का मोबाइल ट्रेस कर झांसी से उक्त किशोर को बरामद करने में सफलता पा ली। मिली जानकारी में बताया गया है कि किशोर साइकिल से ही झांसी का रास्ता पकड़ गया था। हालांकि उसके पास मोबाइल था लेकिन तीन दिन तक उसके बंद रहने के कारण पुलिस को क्लू नहीं मिल पा रहा था, लेकिन आज जैसे ही उसका मोबाइल खुला सर्विलांस टीम ने उसका लोकेशन ट्रेस कर लिया और उसकी सुरक्षित बरामदगी कर ली।
कोंच कस्बे के गांधीनगर इलाके के रहने बाले राजाराम गौतम का चौदह बर्षीय पुत्र सचिन गुजरी 24 नबंवर को शाम लगभग चार बजे साइकिल से खेलने के लिये निकला था लेकिन फिर लौट कर नहीं आया। जब काफी देर तक सचिन घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास उसकी तलाश की लेकिन कई जगह ढूंढने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो वे सकते में आ गये। आनन फानन उन्होंने कोतवाली पुलिस को सचिन की गुमशुदगी की सूचना दी। सचिन के पिता ने यह भी बताया कि सचिन के पास उसका मोबाइल भी है लेकिन वह बंद बता रहा है जिसके कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। कोतवाल संतोषकुमार सिंह ने सचिन का मोबाइल नंबर सर्विलांस टीम को देकर ट्रेस करने के लिये दे दिया। आज जैसे ही सचिन का मोबाइल खुला तो सर्विलांस टीम को उसकी लोकेशन झांसी मिली। पुलिस टीम के एसएसआई मनोज सिंह, एसआई रामकुमार सिंह चौहान सचिन के परिजनों को लेकर झांसी पहुंचे और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। सचिन की अगर मानें तो वह अपनी साइकिल से ही झांसी तक पहुंच गया लेकिन अत्यधिक थकान हो जाने के कारण वहीं ठहर गया था।







Leave a comment