सिरसाकलार-उरई। ग्राम जरारा में 2010 में जीआरजीएफ के 15 लाख रुपये के बजट से बना सचिवालय आज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। सचिवालय में लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है।
सचिवालय में आज तक कोई बैठक नही हुई। लावारिस हालत की वजह से इसे अन्ना जानवरों ने अपना अडडा बना लिया है। सचिवालय का मुख्य गेट टूट चुका है जिससे अन्ना जानवरों को आने-जाने में कोई दिक्कत नही होती। लवकेश चतुर्वेदी, अनुराग पाठक, मनोज याज्ञिक, राहुल सिंह, सतीश, ओम नारायण आदि ने बताया कि सचिवालय की दुर्दशा पर वे लोग प्रधान से भी मिल चुके हैं लेकिन प्रधान ने कोई रुचि नही दिखाई। दूसरी ओर ग्राम प्रधान उदयवीर दोहरे ने कहा कि सचिवालय की हालत जर्जर हो चुकी है उसके रख-रखाव के लिए बजट की जरूरत है। जिसकी मांग की गई है। बजट आते ही सचिवालय की स्थिति को दुरुस्त करा दिया जायेगा।






Leave a comment