
जालौन-उरई। शुक्रवार को स्थानीय छत्रसाल इंटर काॅलेज में नगर पालिका परिषद जालौन के अध्यक्ष और सदस्य पदों की मतगणना होगी। इसके पहले बुधवार को अपर जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ इंटर काॅलेज का निरीक्षण कर सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं को परखा।
अपर जिलाधिकारी आरके सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने इस दौरान कहा कि नव निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को विजय जुलूस निकालने की इजाजत नही है। इसलिए सख्ती से इस हिदायत का पालन करायें। जबरन जुलूस निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाये।
अधिकारी द्वय ने कहा कि मतगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। मतगणना के बाद हार-जीत वाले सदस्यों में आपस में विवाद न हो पाये इसके लिए पूरी तरह सतर्क रहें। सुरक्षा व्यवस्था चाकचैबंद रहनी चाहिए। सीओ संजय शर्मा, कोतवाली विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार जितेंद्र पाल, प्रधानाचार्य डाॅ राकेश निरंजन सहित छत्रसाल इंटर काॅलेज का पूरा स्टाॅफ उपस्थित रहा।







Leave a comment