
उरई। कुठौंद में परिषदीय विद्यालयों की ब्लाॅक स्तरीय खेल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक नेता धर्मेंद्र सिंह चैहान के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय बिचैली के बच्चों ने बाजी मारी।
बच्चों में खेलों की प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के निर्देश पर जिले में परिषदीय विद्यालयों की ब्लाॅक स्तरीय खेल रैलियों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में कुठौंद में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में 50 मी., 100 मी. और 200 मी. की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त करके प्राथमिक विद्यालय बिचैली ने अपने गौरव को बरकरार रखा। 50 मी. की दौड़ में हरीकृष्ण प्रथम रहे, 100 मी. और 200 मी. की दौड़ में शिवाकांत ने पहला स्थान प्राप्त कर चैम्पियन के खिताब पर कब्जा कर लिया। उधर पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर पर भी 100 मी. और 200 मी. की दौड़ में बिचैली के ही जनता जूनियर स्कूल के छात्रों को पहला स्थान मिला।






Leave a comment