उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के सिकरी राजा गांव में रात में एक दुकान में आग लग जाने से हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। दुकानदार का आरोप है कि आग रंजिशन लगाई गई है।

सिकरी राजा में खकसीस नाका पर बब्लू विश्वकर्मा की दुकान एक गुमटी में चलती है। जिसमें रोजमर्रा का सामान बेचा जाता है। मंगलवार की रात बब्लू विश्वकर्मा एक विवाह समारोह में चले गये थे। इसी दौरान उनकी दुकान में आग लगा दी गई। जब तक वे लौटे और दुकान देखी तब तक वहां सब कुछ स्वाहा हो चुका था। बब्लू विश्वकर्मा ने रंजिशन दुकान में आग लगाये जाने की तहरीर पुलिस को दे दी है। हालांकि प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है फिर भी जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a comment