
उरई। नगर निकाय चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मन्नान अख्तर ने पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल राजकीय इंटर काॅलेज का गहन निरीक्षण किया।
उन्होंने मेजों की व्यवस्था को परखा। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों से उन्होंने कहा कि वे कोई ऐसा काम न करें जिससे किसी उम्मीदवार या अभिकर्ता को पक्षपात का संदेह हो। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था पैदा नही होनी देनी चाहिए।
डीएम ने एसपी के साथ राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान व बाहरी क्षेत्र का भी अवलोकन सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को ब्रीफ कर दिया गया है कि मतगणना के समय इंटर काॅलेज के आसपास भीड़ का अनावश्यक जमावड़ा न लगने पाये। पास धारकों के अलावा किसी और को मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति नही होगी। शांति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मतगणना स्थल पर फोर्स का पर्याप्त इंतजाम किया गया है।






Leave a comment