कालपी(जालौन)। कालपी उरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे टोल प्लाजा पर अवैध वसूली तथा पार्टी नेताओं के साथ हुई मारपीट को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी को सौपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

भाजपा युवा मोर्चा के कालपी नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में नगर महामंत्री मयंक श्रीवास, सुनील गुप्ता, नीतेश गुप्ता, योगेश द्विवेदी, रिंकू शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव, हर्षित पुरवार, पुनीत सोनी, विपिन पुरवार, रामसिंह सलौनिया, अंकित गुप्ता, दिग्विजय प्रताप सिंह, राकेश कोष्ठा, सर्वेश सोनकर, आंशू यादव, आसिफ, अर्पित, गिरजाकांत बुधौलिया, सुरजीत सिंह, हर्षित खन्ना, दीपक वर्मा, विशाल माथुर, ज्ञानेन्द्र सिंह आदि युवा नेताओं ने उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चंद्र को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देते हुए बताया कि चमारी टोल प्लाजा अवैध है क्योंकि कालपी से फोरलैन सड़क अधूरी पड़ी है तथा टोल प्लाजा के मैनेजर और कर्मियों द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामू निरंजन और साथियों के साथ मारपीट कर उनके विरूद्ध ही उल्टा मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि पार्टी नेताओं के ऊपर लगाए गए फर्जी मुकदमे को तत्काल वापस लेकर अवैध टोल प्लाजा को बंद कराया जाए।

Leave a comment