कुठौंद(जालौन)। शादी समारोह में वीडियो बनाने से रोकने पर मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता कि कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिचौली निवासी कमलेश पुत्र परमसुख के यहां शादी समारोह चल रहा था समारोह के दौरान गांव का ही विजय पुत्र शंकरलाल वीडियो बना रहा था जब वीडियो बनाने से लड़की वालों के परिवार वालों ने मना दिया तो वह गालीगलौज कर तमंचा लहराने लगा और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कुठौंद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने विजय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 323,325, 25 आर्म्स एक्ट तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a comment