
जालौन-उरई। यूपी नेडा के तत्वावधान में एमएलबी कान्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय यूपी सेव इनर्जी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके तहत छात्रों की पेंिटग, नाटक व बाद विवाद प्रतियोगिताऐं आयोजित कराई गई।
विद्यालय के सभी अध्यापक व विद्यार्थी इन आयोजनों में उपस्थित रहे। कार्यशाला के कोर्डिनेटर शिवम श्रीवास्तव ने सभी कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक निर्देशन व संचालन किया। विद्यालय के प्रबंधक गौरव गुप्ता व प्रधानाचार्य विनय चौहान ने भी उत्साहवर्धन के लिए अपनी उपस्थिति दी।





Leave a comment