उरई।स्थानीय झांसी रोड पर टीएसआई एवं एआरटीओ धनवीर यादव के नेतृत्व में चलाए गए सघन चैकिंग अभियान में 26 वाहनों का चालान कर उनसे 4500 रुपये समन शुल्क बसूल किया गया।

सहायक परिवहन अधिकारी सर्वेश सिंह, धनवीर सिंह यादव, यातायात प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने झांसी रोड पर सघन जांच अभियान चलाया जिसमें यातायात प्रभारी ने वाहन जांच के दौरान कई लोगों को जहां चेतावनी देकर छोड़ा वहीं उन्हे यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि तीन सवारियां बैठाने, बिना हेलमिट के वाहन चलाने वालों को बख्शा नही जाएगा। वाहन जांच अभियान के दौरान पकड़े गए लोगों ने वाहन छोड़ने के लिए फोन भी कराए लेकिन यातायात प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने किसी की नही मानी और जांच के दौरान 26 वाहनों का चालान किया। वहीं 4500 रुपये समन शुल्क भी वसूला

Leave a comment