उरई । सड़कों की लंबी उम्र के लिए प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान में जालौन  जिला भी पीछे नहीं है लेकिन माफ़ियों को ऐसी लत लग गई है कि वे भी आसानी से बाज न आने का पैगाम अपनी हरकतों से दे रहे हैं ।

एन एच पर बुधवार को इनसे निपटने के लिए एट पुलिस और परिवहन विभाग ने विलाया टोल पर मोर्चा जमा दिया । इस दौरान एआरटीओ धनवीर यादव और थानाध्यक्ष चंद्र शेखर दुबे  के हत्थे 8 ओवरलोड ट्रक चढ़ गए । उन्होने आठों ट्रक सीज कर थाने में खड़े करवा लिए ।

इसके बाद हड़कंप मच गया । सारे ओवरलोड ट्रक चालकों ने अपनी गाडियाँ सड़क किनारे खड़ी कर दी और पलायन कर गए ।

Leave a comment