उरई। मोहल्ला पटेल नगर में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर दो लाख रुपये की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिये। घटना के समय गृहस्वामी पूरे परिवार समेत किसी विवाह समारोह में शामिल होने चले गये थे।

सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरों का कहर भी शुरू हो गया है। बीती रात मोहल्ला नया पटेल नगर में जालौन चुंगी के पास चोर डाॅ. अनवार खान के सूने घर में मेन गेट का ताला तोड़कर घुस गये। साथ ही उन्होंने आसपास के पड़ोसियों के गेट बाहर से बंद कर दिये। तांकि कोई वारदात के समय आ न सके।

इसके बाद चोरों ने इत्मीनान से उनका घर धतोला और दो लाख रुपये की नगदी चार तोला सोने के जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गये। सुबह जब लोगों ने डाॅ. अनवार का घर खुला देखा तब उनको खबर की गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर छानबीन के लिए पहुंची थी लेकिन चोरों के बारे में कोई सुराग नही लग सका है।

 

 

Leave a comment