
उरई। जालौन में खरीददारी करने बाजार जा रही महिला को अंधाधुंध बाइक चला रहे चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत नाजुक होने की वजह से उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया।
बुधवार को दोपहर में नारोभास्कर मोहल्ला निवासी रामऔतार याज्ञिक की पत्नी गीता को बाजार जाते समय अनियंत्रित बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वे जख्मी होकर गिर पड़ीं। हादसे के बाद बाइक चालक गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उसकी बाइक नं. यूपी 92 वी 8957 अपने कब्जे में ले ली और कोतवाली पहुंचा दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल महिला के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद विधिवत मुकदमा लिख लिया जायेगा।






Leave a comment